SBI, यानी देश का सबसे बड़ा बैंक, अप्रेंटिस के पौधों के लिए वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार बैंकिंग जॉब के लिए तैयारी कर रहे थे, उनके लिए एक खुशखबरी है। आप 1 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
SBI Apprentice Recruitment 2023: हाल ही में एसबीआई ने अप्रेंटिस पौधों के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। बैंक में नौकरी करने का आशा रखने वाले उम्मीदवार के लिए यह एक सुनहरा मौका है। नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 6160 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार केवल एक ही राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को केवल एक बार ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
SBI Recruitment से जुड़े महत्वपूर्ण तिथियां
विषय | तिथि |
---|---|
नोटिफिकेशन जारी | 31 अगस्त, 2023 |
आवेदन की शुरुआत | 1 सितंबर, 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 21 सितंबर, 2023 |
लिखित परीक्षा | अक्तूबर/नवंबर 2023 |
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। लिखित परीक्षा में स्थानीय भाषा की परीक्षा भी शामिल होगा। इस परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्नों पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए निर्धारित समय सीमा 60 मिनट यानी कि एक घंटा है। सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर प्रश्न 13 भाषाओं- मलयालम, तमिल, असमिया, गुजराती, कन्नड़, बंगाली, कोंकणी, मणिपुरी, उड़िया, तेलुगू, मराठी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेजी में उपलब्ध होगा।
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए आप एसबीआई के ऑफिसियल वेबसाइट (sbi.co.in) पर जाएं।
- होम पेज पर जाने के बाद करियर ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद current option पर क्लिक करें।
- SBI Apprentice recruitment 2023 पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन अप्लाई ऑप्शन पर जाए।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
सामग्री | लिंक |
---|---|
Official Website | Visit |
Online Apply | Visit |
Notification PDF | Download |
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ राशि शुक्ल के हिसाब से भुगतान करना होगा। General, OBC और EWS कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। वही SC, ST और PWD श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क से छुटकारा प्रदान की गई है।
सबसे अधिक वैकेंसी: राजस्थान एवं तमिलनाडु
एसबीआई ने सभी राज्यों/यूटी के लिए कुल 6160 अप्रेंटिस की भर्ती जारी की है। इसमें से सबसे अधिक वैकेंसी राजस्थान के लिए है। राजस्थान में कुल 925 वैकेंसियां निकाली गई है। वहीं दूसरे स्थान पर है तमिलनाडु। तमिलनाडु में 648 वैकेंसियां निकाली गई है। उत्तर प्रदेश के लिए 412 एवं बिहार के लिए 50 वैकेंसियां जारी की गई है। अन्य राज्यों के लिए घोषित की गई वैकेंसी जानने के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन का सहारा लें।
यह भी पड़े |
---|
Top 25 ITI Course, लड़कियों के लिए आईटीआई कोर्स। |
ICG Recruitment 2023: असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती, 1 सितंबर से शुरू होगा आवेदन प्रक्रिया। |